केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में 9,99,795 स्वीकृति पदों में से 84,000 पद खाली हैं। सरकार का कहना है कि जल्द से जल्द इन पदों को भरा जाए और कैंडिडेट्स की नियुक्ति इन पदों पर की जाए।

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के तहत सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), भारत-तिब्बत सीमा बल (ITBP) , सशस्त्र सीमा बल (SSB), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), और असम राइफल्स (AR) में ये भर्तियां हैं।

क्यों खाली हैं इतने पद

इस बात की जानकारी ग्रह मंत्रालय ने दी है। मंत्रालय ने कहा कि सेवानिवृत्ति, स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति और मृत्यु के कारण सेना में रिक्तियां लगातार बढ़ती रही। हर साल इन पदों को भरने के लिए 10% नोटिफिकेशन ही निकलते हैं। वर्तमान में, 84,037 रिक्तियां है।

कहाँ कितने पद

सीआरपीएफ: 22,980 पद

एसएसबी: 18,102 पद

बीएसएफ: 21,465 पद

ITBP: 6,643 पद

सीआईएसएफ: 10,415 पद

असम राइफल्स: 4,432 पद

साल 2017 में कांस्टेबल (जीडी) के 57,268 पदों पर स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) द्वारा पद नियुक्ति की जाएगी। जिसके लिए कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम होगा।

2018 में सब- इंस्पेक्टर के 1,094 पदों पर भी एसएससी ने रिजल्ट जारी किया था। वहीं असिस्टेंट कमांडेंट (जीडी) के लिए, UPSC ने साल 2018 के लिए 466 पदों के लिए रिटर्न एग्जाम कंडक्ट करवाया था और रिजल्ट जारी होने के बाद इंटरव्यू और पर्सनेलिटी टेस्ट के लिए कुल 1,412 कैंडिडेट को शॉर्टलिस्ट किया गया था।

Related News