रसोई में हम हर दिन कई चीजों का इस्तेमाल करते हैं जिनका अंग्रेजी नाम हमें नहीं पता होता है। दरअसल हमने इन चीजों का नाम जानने की कभी कोशिश भी नहीं की। लेकिन आज हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के अंग्रेजी नाम बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल किचन में किया जाता है।

चकले को अंग्रेजी में 'रोलिंग बोर्ड' (rolling board) और बेलन को 'रोलिंग पिन' (rolling pin) कहते हैं।

चिमटे को अंग्रेजी में 'टॉन्गस' (tongs) बोलते हैं।

ओखली को अंग्रेजी में 'मोर्टार' (Mortar) कहते हैं।

मूसल को अंग्रेजी में 'पेसल' (pestle) कहते हैं।

सँडसी को अंग्रेजी में 'पिंसर्स' (Pincers) कहते हैं।

तवे को अंग्रेजी में Griddle ग्रिडल कहते हैं।

सब्जी को हिलाने के लिए करछुल का इस्तेमाल किया जाता है। करछुल को अंग्रेजी में Ladle लैडल कहते हैं।

चाय की छन्नी से चाय छानी जाती है। इसे Tea Strainer टी स्ट्रेनर कहते हैं।

झारा को अंग्रेजी में 'स्किमर' (Skimmer) कहते हैं।

Related News