देश की कोई भी महिला भारतीय सेना में भर्ती होना चाहती है उनके लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय सेना ने 100 सैनिक जीडी (महिला सैन्य पुलिस) के पदों के लिए भर्ती निकाली है। रिक्रूटमेंट से जुड़ी पूरी जानकारी हमारी इस खबर में दी गई है। आप जानकारी प्राप्त करके आवेदन कर सकती हैं।

भर्ती का विवरण इस प्रकार है:

विभाग का नाम: भारतीय सेना

कुल पद: 100

पदों का नाम: सैनिक जीडी (महिला सैन्य पुलिस)

उम्र सीमा: इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट की उम्र 21 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए विभाग की वेबसाइट देखें।

शैक्षिक योग्यता: पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से 8वीं, 10वीं और 12वीं की डिग्री होना जरुरी है।

कैसे होगा सेलेक्शन: कैंडिडेट्स का सेलेक्शन रिटर्न एग्जाम/ मेडिकल टेस्ट/ फिजिकल टेस्ट के आधार पर होगा।

कैसे करें आवेदन: कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Related News