बहुत से युवा हर साल भारतीय सेना में करियर बनाना चाहते हैं। CRPF, BSF, CISF और अन्य सेनाएं पुलिस बल का हिस्सा हैं। आज हम बात करने जा रहे हैं CRPF यानी सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स की, ये भारत में केंद्रीय पुलिस बल में सबसे बड़ा होता है।

CRPF में कई युवा करियर बनाना चाहते हैं और इसके लिए कड़ी मेहनत और जज्बे की जरूरत होती है। बहुत लोगों को इस बारे में पूरी जानकारी नहीं होती है। इसलिए आज हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे हैं और बताने जा रहे हैं कि आप इसमें कैसे करियर बना सकते हैं।

CRPF क्या है।

CRPF भारत के केन्द्रीय पुलिस बल में सबसे बड़ा होता है। इसका मुख्यालय दिल्ली में स्थित है। CRPF में कार्यरत जवानों का काम देश की सुरक्षा करना, कानून व्यवस्था को बनाये रखना, और राज्य/संघ शासित प्रदेशों की सहायता करना तथा आतंकवाद के विरोधों से हमारी रक्षा करना है।

कैसे ज्वाइन करें

CRPF ज्वाइन करना बहुत से लोगों का सपना होता है और इसको ज्वाइन करने के लिए आपको 3 चरणों को पूरा करना होगा। इसमें प्रवेश के लिए छात्रों को रिटर्न एग्जाम, फिजिकल टेस्ट, तथा मेडिकल टेस्ट और इंटरव्यू देना ज़रुरी होता है।

CRPF में प्रवेश के लिए कैंडिडेट को सबसे पहले रिटर्न एग्जाम देना होता है। इसमें पास होने के बाद फिजिकल टेस्ट और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाता है।

फिजिकल टेस्ट और मेडिकल टेस्ट

फिजिकल टेस्ट में 100 मीटर की दौड़ होती है जिन्हे 16 सेकंड और 18 सेकंड में क्लियर करना होता है। इसके अलावा 5 मीटर और 3 मीटर की लंबी कूद होती है, और 05 मीटर और 0.90 मीटर की ऊँची कूद होती है। इसके बाद मेडिकल टेस्ट होता है।

इंटरव्यू

इसमें सेलेक्ट हो जाने पर कैंडिडेट का इंटरव्यू होता है और इंटरव्यू क्लियर कर लेने के बाद ट्रेनिंग मिलती है। उसके बाद CRPF में जवान के तौर पर सेलेक्शन होता है।

CRPF एलिजिब्लिटी

कैंडिडेट की न्यूनतम आयु 20 वर्ष तथा अधिकतम आयु 25 वर्ष होना चाहिए।

आयु सीमा में छूट –इसमें उम्मीदवारों को उम्र में छूट भी मिलती है। एससी एवं एसटी वर्ग के लिए 5 वर्ष तथा ओबीसी वर्ग के लिए 3 वर्ष एवं असैनिक केन्द्रीय सरकार के कर्मचारियों के लिए 5 साल की छूट मिलती है।

शैक्षणिक योग्यता

CRPF एग्जाम के लिए कैंडिडेट का 10th पास होना जरूरी है।

CRPF एग्जाम पैटर्न

CRPF एग्जाम में 2 पैटर्न होता है। जिसमे कुल 300 मार्क्स का पेपर होता है।

1st पेपर में जनरल अवेयरनेस, जनरल इंटेलीजेंस और रीजनिंग, न्यूमेरिकल एबिलिटी से प्रश्न पूछे जाते है। जो 200 मार्क्स के होते हैं

2nd पेपर में हिंदी इंग्लिश ऐसेऔर Precis Writing (English) और पैसेज आदि के प्रश्न पूछे जाते है।जिसके 100 मार्क्स के होते हैं।

निष्कर्ष

तो अब आप समझ चुके होंगे कि CRPF में करियर कैसे बनाया जा सकता है। आपको हमारी पोस्ट कैसी लगी? हमें अपनी राय कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं।

Related News