भारतीय नौसेना ने सेलर (AA, SSR) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों से जुड़ी पूरी जानकारी हमारी इस खबर में दी गई है। कैंडिडेट्स लास्ट डेट से पहले इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी।

पदों का विवरण

कुल पद: 2700 पद

AA के 500 और SSR के 2200 पद

पदों के नाम: AA, SSR

योग्यता

कैंडिडेट्स के पास विज्ञान से 12वीं पास की डिग्री होना जरूरी है। इन पदों पर 10वीं पास कैंडिडेट्स भी अप्लाई कर सकते हैं।

एज लिमिट: इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स की उम्र 1 फरवरी 2000 से 31 जनवरी 2003 तक होना जरुरी है।

एप्लीकेशन फीस:

जनरल और ओबीसी कैंडिडेट्स के लिए फीस 205 रुपये और SC/ST कैंडिडेट्स के लिए फ्री।

ये है जरूरी तारीखें

रजिस्ट्रेशन शुरू होने की डेट: 28 जून 2019

अप्लाई करने के लिए लास्ट डेट: 10 जुलाई 2019

सैलरी: 21,700 से 69,100 रुपये

कैसे करें अप्लाई

अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

ऐसे भरें फॉर्म

- कैंडिडेट्स को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाना होगा।

- उसके बाद होमपेज पर करियर और जॉब्स ऑप्शन में जाएं। उसके बाद 'Become a Sailor' पर क्लिक करें।

- मांगी हुई जानकारी भर कर आपको सबमिट पर क्लिक करना है।

Related News