IPL 13 में धोनी से छीन सकती है CSK की कप्तानी! जानिए क्या है सच्चाई

धोनी एक महान बल्लेबाज और विकेटकीपर हैं। अपनी कप्तानी के समय उन्होंने टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जितवाया है और कई ऐसे रिकॉर्ड बनाये हैं जिन्हे बनाना आसान नहीं है। लेकिन अब धोनी के सन्यास को लेकर कई तरफ से उन पर दवाब बनाया जा रहा है। आईपीएल सीजन-13 की बात करें तो ये भी सुनने में आ रहा है कि उनसे चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी भी छिन सकती है। धोनी के फैंस के लिए ये खबर मायूस कर देने वाली है।

लेकिन ये खबरे मात्र अपवाह हैं क्योकिं चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन एक इंटरव्यू मे ये साफ किया कि धोनी आईपीएल के अगले सत्र मे कप्तानी करने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, 'धोनी की सन्यास की खबरों का मैं कुछ नहीं कह सकता हूँ, बस इतना जानता हूँ कि अगले सत्र मे चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी ही संभालेंगे। " धोनी के फैंस के लिए ये एक बड़ी खबर है और उन्हें फिर से आईपीएल में धोनी को देखने का मौका मिलेगा।

महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल मे चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शानदार कप्तानी की है, मुंबई इंडियंस के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की ही एक ऐसी टीम है, जिन्होंने आईपीएल के खिताब सबसे ज्यादा बार जीत है। बता दें कि CSK तीन बार आईपीएल का ख़िताब जीत चुकी है।

आईपीएल - 12 मे भी चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन काफी शानदार रहा था और CSK मुंबई इंडियंस के साथ फाइनल में पहुंची थी। CSK से MI को कड़ी टक्कर मिली। लेकिन मुंबई इंडियंस से मात्र 1 रन से हारी।

READ SOURCE
loading...