दोस्तों, आपको बता दें कि भारत के पास कुछ ऐसी घातक मिसाइलें हैं जो युद्ध के मैदान में तबाही मचा सकती हैं। इस स्टोरी में आज हम आपको कुछ ऐसी मिसाइलों के बारे में बताने जा रहे हैं किसी भी वक्त युद्ध का पासा पलट सकती हैं।

1. अग्नि-5
भारत की सबसे दूर तक मार करने वाली मिसाइल अग्नि परमाणु हथियारों को ले जाने में सक्षम है। इतना ही नहीं यह मिसाइल एक साथ कई लक्ष्यों को भेदने में भी सक्षम है। अप्रैल 2012 को अग्नि-5 का परीक्षण किया गया। इस मिसाइल की रेंज में भारत के पड़ोसी देश आते हैं। इस मिसाइल की मारक क्षमता 5500 किमी है, जिसे 7 हजार किलोमीटर तक बढ़ाया जा सकता है।

2. के-4
पनडुबी से दागी जाने वाली के-4 मिसाइल दो टन वारहेड ले जाने में सक्षम है। इस मिसाइल की मारक क्षमता 3500 किलोमीटर है। रूस, फ्रांस, चीन और अमेरिका के अतिरिक्त भारत के पास ही यह मिसाइल है। किसी भी आपात स्थिति में भारत के वैज्ञानिक इस पर वारहेड भी लोड कर सकते हैं।

3. निर्भय
यह क्रूज मिसाइल कम ऊंचाई पर भी उड़ सकती है, जिसकी वजह से यह दुश्मनों के रडार में नहीं दिखती है। टारगेट तक पहुंचने के बाद ये उसके इर्द-गिर्द चक्कर लगा सकती है, और सटीक मौके पर मार कर सकती है। इस घातक मिसाइल की मारक क्षमता 1000 किलोमीटर है।

4. आकाश
एक साथ कई लक्ष्यों को भेदने में माहिर आकाश मिसाइल अपनी रेंज में मानवरहित वाहन, युद्धक विमान और हेलीकॉप्टरों से दागी गई मिसाइलों को आसानी से नष्ट कर सकती है। यह मिसाइल 18 हजार मीटर की ऊंचाई पर 30 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद लड़ाकू विमान को अपना निशाना बना सकती है।

5. सागरिका
सागरिका नाम की यह मिसाइल समुद्र में से दागी जा सकती है। यह मिसाइल परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। इसकी मारक क्षमता 700 किमी है। इस तरह की मिसाइल दुनिया के कुछ ही देशों के पास है।

6. पृथ्वी
खासतौर से थल सेना के लिए बनाई गई मिसाइल पृथ्वी की मारक क्षमता 150 किलोमीटर है। यह मिसाइल 1000 किलो बारूद ले जाने में सक्षम है। इसे जमीन से दागा जा सकता है। यह किसी भी एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल को झांसा देकर अपने लक्ष्य पर निशाना साधने में सक्षम है।

7 . ब्रह्मोस
सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस की स्पीड ध्वनि की गति से भी तेज है। यह मिसाइल विमान, पनडुब्बी, तथा युद्धपोत जैसे कई प्लेटफॉर्म से दागी जा सकती है। यह अब तक दुनिया की सबसे तेज गति से चलने वाली क्रूज मिसाइल है

8 . शौर्य
मिसाइल शौर्य विशेषकर भारतीय थल सेना के लिए बनाई गई है। यह मिसाइल 1000 किलो ग्राम तक परमाणु सामग्री ले जाने में सक्षम है। इसकी मारक क्षमता 600 किलोमीटर है।

9. प्रहार
इस मिसाइल की मारक क्षमता केवल 150 किमी है। यह मिसाइल 250 सेकेंड में 150 किलोमीटर की दूरी तय करती है। यह मिसाइल विशेषकर थल सेना और वायुसेना के लिए ही निर्मित की गई है।

10. त्रिशूल
त्रिशूल मिसाइल सतह से हवा में मार करने में सक्षम है। इस मिसाइल की मारक क्षमता 9 किमी है। इस मिसाइल का उपयोग कम ऊंचाई पर उड़ान भरने वाले विमानों में किया जाता है। त्रिशूल मिसाइल का वजन 130 किग्रा तथा इसकी लंबाई 3.1 मीटर है।

Related News