अमित शाह 22 अक्टूबर को अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनकी एक खास शक्शियत है और वे वर्तमान में एक भारतीय राजनेता और गृह मामलों के वर्तमान मंत्री हैं, जो 2014 से भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष हैं।

शाह की सियासी रणनीति के पीछे उनका सफल बिजनेस माइंड माना जाता है। एक कारोबारी परिवार में पैदा हुए अमित शाह भगवान सोमनाथ के परम भक्त है। अहमदाबाद के मनसा इलाके में मौजूद उनका पैतृक आवास हेरिटेज बिल्डिंग में शामिल किया जा चुका है।

वो लवस्टोरी जिसके चलते दो दिग्गज राजनीतिक परिवारों में मची थी कलह

बायोकेमिस्ट्री में स्नातक अमित शाह प्लास्टिक और पीवीसी पाइप कारोबार के साथ स्टॉक ब्रोकर का काम भी कर चुके हैं। बिल्कुल नपी-तुली भाषा में बात करना उनकी सबसे बड़ी खासियत है। वह अपने कार्यकर्ताओं से बात करने में कभी पीछे नहीं हटते हैं, लेकिन मीडिया से नजदीकी बनाना उन्हें कत्तई पसंद नहीं है।

आज हम आपको अमित शाह की कुल सम्पत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं। शाह और उनकी पत्नी के पास वर्तमान में 38.81 करोड़ रुपये की संपत्ति है।3 8.81 करोड़ रुपये में 23.45 करोड़ रुपये विरासत में मिली संपत्ति है जिनमे दोनों चल-अचल संपत्ति शामिल हैं।

ये है दुनिया की 5 सबसे शक्‍तिशाली आर्मी, जानें इंडियन आर्मी का स्थान

शाह और उनकी पत्नी के पास कई बचत खातों में 27.80 लाख रुपये और 9.80 लाख रुपये की जमा राशि है। शाह और उनकी पत्नी को उनके नवीनतम आयकर रिटर्न (आईटीआर) के अनुसार 2.84 करोड़ रुपये की संचयी आय है।

Related News