पॉलिटिकल डेस्क। हाल ही में पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे सामने आये हैं। जिनमें से तीन राज्यों में कांग्रेस पार्टी सत्ता स्थापित कर रही हैं। छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश में से राजस्थान ऐसा राज्य हैं जहां कांग्रेस के लिए सीएम बनाने के लिए मशक्क्त करनी पड़ रही हैं। प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ सचिन पायलट के बीच सीएम की कुर्सी का मामला पेचीदा होता जा रहा हैं।

आज छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के नाम का ऐलान संभव हैं। राजस्थान में कांग्रेस के पास 99 सीटें हैं, लेकिन बसपा ने उसे समर्थन का ऐलान कर दिया हैं। जिसके बाद कांग्रेस के सरकार बनाने का रास्ता साफ़ हो गया हैं। राजस्थान में सीएम पेचीदा मामले में फंसी कांग्रेस डिप्टी सीएम फॉर्मूले पर काम करने का विचार कर रही हैं। जिसके लिए आज अशोक गहलोत और सचिन पायलट राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे।

गुरूवार को अशोक गहलोत और सचिन पायलट कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। वही सभी विधायकों को जयपुर में रहने के लिए कहा गया है। बता दे राजस्थान के अलावा एमपी में मुख्यमंत्री की रेस में कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं। वही छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल, टी.एस. सिंहदेव के बीच मुकाबला चल रहा है। इस वक्त सभी की नजरें राहुल गाँधी के फैसले पर टिकी हुई हैं।

Related News