नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर मंगलवार को जमकर निशाना साधा। ममता ने कहा कि वह क्या भगवान हैं जो उनके खिलाफ कोई प्रदर्शन नहीं कर सकता। बनर्जी ने उत्तर कोलकाता स्थित विद्यासागर कॉलेज का दौरा करने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि अमित शाह खुद को क्या समझते है? क्या वह सबसे ऊपर हैं? क्या वह भगवान हैं जो उनके खिलाफ कोई प्रदर्शन नहीं कर सकता?


पश्चिम गंगाल की सीएम ने कहा कि वे इतने असभ्य हैं कि उन्होंने विद्यासागर की आवक्ष प्रतिमा तोड़ दी। वे सभी बाहरी लोग है। भाजपा मतदान वाले दिन के लिए उन्हें लाई है।

ममता ने कहा कंगाल बांग्ला वाली टिप्पणी करने को लेकर अमित शाह को कान पकड़ कर उट्ठक—बैठक लगवाना चाहिए। इसके अलावा सवाल करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष को पता भी है कि कंगाल का मतलब क्या हेाता है?


ममता बनर्जी ने कहा कि उन्होंने बंगाल को कंगाल कहने की हिमाकत कैसे की? यह कहने पर उनसे कान पकड़ कर उट्ठक—बैठक कराना चाहिए। दरअसल, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने एक चुनावी रैली में दावा किया था कि तृणमूल कांग्रेस के शासनकाल में सोनार बांग्ला अब कंगाल बांग्ला बन गया है और भाजपा ही राज्य के खोए हुए वैभव को लौटा सकती है।

बंठिडा में प्रियंका ने आरएसएस और पीएम मोदी पर बोला हमला- कहा संघ के लोग नहीं लड़े आजादी की लड़ाई

कमल हसन के पक्ष में उतरे औवेसी, कहा जिसने राष्ट्रपिता माने जाने वाले को मारा उसे और क्या कहें ?

Related News