कोरोनावायरस इस समय दुनिया की सबसे बड़ी समस्या बन चुका है। इस समस्या से उभरने के लिए हम सब कोशिस कर रहे है ,कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए दुनिया भर के लोग अपने-अपने तरीके से सहयोग कर रहे हैं। इसीलिए आज हम आपको उन 4 भारतीय हस्तियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने कोरोना वायरस खत्म करने के लिए दान किया है।

नंबर 1. अनिल अग्रवाल: वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल इंडिया के जाने माने और अमीर बिजनेसमैन में से एक है। उन्होंने कोरोना वायरस खत्म करने के लिए 100 करोड़ रुपए दान करने का ऐलान किया है।

नंबर 2. मुकेश अंबानी: एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन है। मुकेश अंबानी रिलायंस फाउंडेशन ने महाराष्ट्र सरकार को 5 करोड़ रुपए का दान किया है।

3. सलमान खान: सलमान खान का खुद का 'ह्यूमन बीइंग फाउंडेशन' है जिसके जरिये वह सालों से गरीबों की मदद कर रहे है। इन दिनों सलमान खान फाउंडेशन कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए महाराष्ट्र में कई जगह पर मास्क का वितरण कर रहे हैं।

4. अक्षय कुमार : बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार कोरोना वायरस से बचने के लिए लगातार अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे है। उन्होंने लोगों को घर पर रहने की सलाह दी है। इसके अलावा उन्होंने कोरोना वायरस खत्म करने के लिए करीब 5 करोड़ रुपए का दान किया है।

Related News