इंटरनेट डेस्क। सावन के सोमवार पर शिव की पूजा का एक विशेष महत्व है। सावन में रुद्राभिषेक करने से आपके जीवन में किसी तरह की कोई बाधा सामने नहीं आती। सावन में शिव के अभिषेक में मुख्य रूप से अभिषेक को विशेष खास बताया गया है। सावन में शिव की इस तरह से अभिषेक करने पर शिव अत्यधिक प्रसन्न होते हैं और भक्तों को आजीवन सुख-समृद्धि प्रदान करते हैं।

सावन के दूसरे सोमवार के दिन गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करने से सुख, समृद्धि और संतान सुख की प्राप्ति होती है। रूद्र संहिता के अनुसार शिव को प्रसन्न करने हेतु गंगाजल अभिषेक बेहद महत्वपूर्ण होता है। सावन में शिव को गंगाजल से अभिषेक करने पर पर भक्तों की सभी मनोकामना पूरी होती है।

महादेव के अभिषेक में दुग्ध अभिषेक का विशेष महत्व है। सावन के दूसरे सोमवार पर शिवलिंग पर कच्चे दूध का अभिषेक करने से लम्बी आयु का वरदान प्राप्त होता है। इसके अलावे इस दिन कच्चे दूध में बेलपत्र मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाना अत्यंत लाभकारक माना जाता है।

घी-अभिषेक महादेव को अत्यंत प्रिय है। सावन में शिवलिंग पर घी का अभिषेक करने या घी चढ़ाने से शरीर का रोग खत्म होता है। व्यक्ति जीवन भर स्वस्थ रहता है। साथ ही जीवन के सभी कष्टों का अंत होता है।

Related News