हमारे देश में ही क्या दुनिया के अधिकांश देशों के लोग नाश्ते में चाय के साथ ब्रेड-पकौड़े, कुकीज आदि खाते हैं। लेकिन क्या यह बात आप भी जानते हैं कि दुनिया में कुछ ऐसे भी देश हैं जहां नाश्ते में लोग मकड़ी, बिच्छू, झींगुर खाते हैं। जी हां, इस स्टोरी में आज हम आपको उन्हीें देशों के बारे में बताने जा रहे हैं।

साउथ अफ्रीका


कैटरपिलर एक ऐसे कीटभक्षी होते हैं, जो कि फसलों को बर्बाद कर देते हैं। लेकिन दक्षिण अफ्रीका के लोग कैटरपिलर को स्वाद लेकर खाते हैं।

कंबोडिया


कंबोडिया में लोग घने जंगलो में टैरंटुला मकड़ियों की तलाश घंटों तक करते हैं। इसके बाद इन्हें बाजारों तथा रेस्टोरेंट में ले जाकर बेचते हैं। इनकी कीमत 8 रुपए प्रति मकड़ी है। टैरंटुला मकड़ियों को खाने और इससे पारपंरिक दवाईयां बनाने का काम कंबोडिया में बहुत पहले से ही चला आ रहा है।

थाईलैंड


थाईलैंड के लोग बिच्छू को भुनकर खाते हैं।

साउथ कोरिया


साउथ कोरिया की जनता चाय के साथ नाश्ते में सिल्कवर्म को फ्राइ करके खाना बेहद पसंद करती है।

फिनलैंड


फिनलैंड के मार्केट में झींगुर से बनी चीजें काफी पॉपुलर है। यहां के लोग इसे चाय के साथ खाना पसंद करते हैं।

नीदरलैंड


नीदरलैंड में लार्वा को बड़े शौक से खाया जाता है। इस देश में जानवर और इंसानों को खाने ​के लिए ही इन्हें विकसित किया जाता है।

Related News