Health Tips ; आज कल इस मौसम में धूल - हवा, मिटटी इन सब से दाद, खाज-खुजली या एलर्जीं जैसी कई बीमारियां हो जाती है। जिनका इलाज कई दिनों तक चलता रहता है, लेकिन उसके बाद भी ये बीमारी ठीक नहीं होती है। इस मौसम में ये बीमारी होना कोई बड़ी बात नहीं है। इसके लिए डॉक्टर की दवाओं के साथ हमे खुद को भी कई चीजों से परहेज करना चाहिए। इसके साथ ही आप अपने स्तर पर भी इसका इलाज कर सकते है। इस लिए आज हम आपको यहां एलर्जीं और फंगल इंफेक्शन के कुछ घरेलू टिप्स बता रहे है , ताकि इनके उपयोग से आप खुद को ठीक कर सकते है।

- एलोवेरा जेल
फंगल इंफेक्शन को ठीक करने के लिए आप नियमित रूप से एलोवेरा जेल का यूज कर सकते है। एलोवेरा के ताजे पत्ते को तोड़कर वर्टिकल काट कर उसके जेल वाले हिस्से को त्वचा पर सीधे रगड़ें पर एलर्जीं और फंगल इंफेक्शन से रहत पा सकते है।

- दही
एक नहीं कई बिमारियों को ठीक करने के लिए आप दही का सेवन भी कर सकते है। दही में एसिड होता है जो एक नहीं कई हानिकारक बैक्टीरिया को मार सकता है। फंगल इंफेक्शन के लिए आप दही को इंफेक्शन वाली जगह पर कॉटन से लगा कर उस पर मसाज करने से ये बीमारी ठीक हो जाती है।

- हल्दी
दाद, खाज-खुजली या एलर्जीं जैसी बीमारियों को ठीक करने के लिए हल्दी काफी फायदेमंद रहती है। शरीर में इंफेक्शन वाली जगह पर कच्ची हल्दी को पीसकर लगाने से या हल्दी पाउडर को थोड़े से पानी के साथ मिलाकर इसका गाढ़ा पेस्ट बनाकर इसे यूज करने से आपकी एलर्जीं - इंफेक्शन ठीक हो सकता है।

Related News