हर महिला गर में ऑफिस जाते समय पति और स्कूल में बच्चों के लिए खाना पैक करती है, जब बात लंच पैक करने की हो तो सबसे पहले एल्युमीनियम फॉयल पेपर ही दिमाग में आता है। आजकल मानों जैसे इसका ट्रेंड चल रहा हो। आजकल हर कोई एल्युमीनियम फॉयल पेपर में ही खाना पैक करना चाहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक है।

हाल ही में हुई एक रिसर्च से पता चला है कि एल्युमीनियम फॉयल पेपर में पैक्ड ची़जे खाने से दिल के रोगों और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों का होने का खतरा रहता है। जब हम गर्म खाना एल्युमिनियम फॉयल पेपर में पैक करते हैं। तब एल्युमीनियम फॉयल पेपर मौजूद खतरनाक तत्व पिघल कर खाने के जरिए शरीर में चले जाते हैं। जो आपकी शरीर में होने वाली कई खतरनाक बीमारियों का कारण बनता है।

अगर आप अपने पति और बच्चों के लिए खाना एल्युमिनियम फॉयल पेपर में पैक करती हैं, तो सावधान हो जाएं। इसका इस्तेमाल करना बिल्कुल बंद कर दें। एल्युमिनियम फॉयल में कुछ तत्व ऐसे होते हैं, जिससे कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी होने का खतरा होता है।

एल्युमिनियम फॉयल पेपर में खाना पैक करने से आप अल्जाइमर और डिमनेशियां जैसी बीमारियों का भी शिकार हो सकते हैं। कई स्टडी से पता चलता है कि हाई एल्युमिनिय इनटेक अल्जाइमर की वजह बन सकता है। ज्यादा एल्युमिनियम फॉयल पेपर के इस्तेमाल करने से ब्रेन सेल्स की ग्रोथ रेट घटती है।


कैसे इस्तेमाल करें

-फॉयल पेपर में बहुत गर्म खाना पैक करने से बचें।

- हमेशा अच्छी क्वालिटी के एल्युमिनियम फॉयल पेपर का इस्तेमाल करें।

-एसिटिक चीजों को फॉयल पेपर में रखने से बचें।


Related News