5 मई को को ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। पुरे देश में इस जश्न की तैयारी हो रही है। मुसलमानों के लिए ये दिन बेहद खास होता है। इस त्योहार को पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म की खुशी में मनाया जाता है। पैगंबर हजरत मोहम्मद आखिरी संदेशवाहक और सबसे महान नबी माने जाते हैं, जिन को खुद अल्लाह ने फरिश्ते जिब्रईल द्वारा कुरान का सन्देश दिया था।

पैगंबर हजरत मोहम्मद इस्लाम धर्म के संस्थापक भी माने जाते हैं। वाइज ईद के मौके पर आज हम आपको पैगंबर हजरत मोहम्मद से जुड़ी कुछ खास बातें बताएँगे। पैगंबर मोहम्मद का पूरा नाम मोहम्मद इब्न अब्दुल्लाह इब्न अब्दुल मुत्तलिब था। उनका जन्म मक्का शहर में हुआ था।

कहा जाता है पैगंबर ने कुल 11 शादियां की थी। माना जाता है कि पैगंबर ने जितनी शादियां की, शादी करने के बाद जिसने भी बच्चे को जन्म दिया, वह बच्चा बचा नहीं। सिर्फख़दीजा की कोख से जन्मी बेटी फातिमा उनकी इकलौती संतान थी।

मुसलमानों के लिए बड़ा त्योहार माने जाने वाले इस दिन को लेकर मुस्लिम समाज में अलग ही जश्न होता है। इस दिन रात भर प्रार्थनाए चलती हैं। पैगंबर मोहम्मद के प्रतीकात्मक पैरों के निशान पर प्रार्थना की जाती है। इस दिन बड़े-बड़े जुलूस भी निकाले जाते हैं।

Related News