नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी की खबर पूरे सोशल मीडिया पर फैली है। दोनों के फैंस इस खास लम्हें का इंतजार कर रहे हैं। कुछ समय पहले नेहा के भाई टोनी कक्कड़ ने एक वीडियो रिलीज कर बताया था। कि 14 फरवरी को नेहा और आदित्य की शादी होगी। शादी में अब महज तीन दिन बचे हैं। लेकिन इस बीच एक ऐसी खबर आई है, जिसे जानकर फैंस का दिल टूट जाएगा।

नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी की खबर झूठी है। इस बात का खुलासा आदित्य के पिता उदित नारायण ने एक इंटरव्यू में किया है। उन्होंने कहा है कि ये सब महज इंडियन आइडल 11 की टीआरपी बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। क्योंकि नेहा इस शो की जज हैं और आदित्य एंकर।

बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में उदित नारायण ने कहा, 'आदित्य हमारा इकलौता बेटा है। हम उसकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अगर उसकी शादी की अफवाह सही होती तो मैं और मेरी पत्नी इस दुनिया में सबसे खुश होते।

उदित नारायण ने आगे कहा, 'अगर कुछ दिनों में आदित्य की शादी हो रही होती। तो वह अपने माता-पिता को सूचित करता। लिंक-अप और शादी की अफवाहें सिर्फ इंडियन आइडल की टीआरपी को बढ़ाने के लिए हैं। नेहा बहुत अच्छी लड़की है। हमें उसे अपनी बहू स्वीकार करने में जरा भी हिचक नहीं होगी।


Related News