दिल्ली पुलिस ने 649 हेड कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर 27 जनवरी 2020 तक अप्लाई किया जा सकता है। अप्लाई करने के लिए लिंक 28 दिसंबर 2019 को एक्टिव होगा।

पदों की संख्या: 649
हेड कांस्टेबल - पुरुष (ओपन) - 392 पद (विभागीय उम्मीदवारों के लिए 43 रिक्तियां)
हेड कांस्टेबल - महिला (ओपन) - 193 पद (विभागीय उम्मीदवारों के लिए 21 रिक्तियां)

जरूरी योग्यता-
कैंडिडेट्स के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से विज्ञान और गणित विषय के साथ 10 + 2 (सीनियर सेकेंडरी) पास होना जरूरी है। नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (एनटीसी) रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

एज लिमिट:
कैंडिडेट्स की उम्र 01 जुलाई को न्यूनतम 18 वर्ष की आयु होनी चाहिए। रिजर्वेशन के आधार पर छूट भी दी गई है।

12वीं पास के लिए यहां निकली है सरकारी जॉब की वैकेंसी, जल्दी अप्‍लाई

अप्लाई करने के लिए फीस-
अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को 100 रुपए शुल्क देना होगा लेकिन अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पूर्व सैनिकों और महिला श्रेणि के कैंडिडेट्स के लिए छूट दी गई है।

रेलवे में 10वीं 12वीं पास के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

सेलेक्शन प्रोसेस-
दिल्ली पुलिस 649 हेड कांस्टेबल भर्ती 2020 की चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण, ट्रेड टेस्ट और कंप्यूटर ऑपरेशंस में टेस्ट ऑफ प्रोफिसिएन्सी शामिल हैं।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए यहां क्लिक करें।

Related News